सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में पंच प्यारों का पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन
सागर। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन एवं भजन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय के समक्ष शोभायात्रा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारों को पुष्पमालाएं अर्पित कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। उपस्थित कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए नगर कीर्तन का स्वागत किया।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह चावला, हरदीप होरा, कुलदीप भाटिया, विजय साहू, अंकुर यादव, अन्नू घोषी, प्रवीण यादव, परख शुक्ला, लल्ला यादव, तरुण सैनी, रवि जैन, राहुल खटीक, वीरू चौधरी, पंकज सोनी, नितिन जैन, पुष्येंद्र ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।







