रहली पुलिस ने खेत में घेराबंदी कर पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी, 5 हजार रुपये का था इनाम

SHARE:

घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, मुखबिर की सूचना पर सिमरिया गांव में दी दबिश

सागर। महिला संबंधी गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रहली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम सिमरिया के एक खेत में छिपा हुआ था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना रहली में अपराध क्रमांक 492/26 के तहत बीएनएस की धारा 332(B), 127(2), 64(1), 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(v) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में रामबाबू पिता कृष्णा कुर्मी (24), निवासी ग्राम सिमरिया हर्राखेड़ा पर घर में घुसकर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर अपराधों के आरोप हैं। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर खेत की घेराबंदी

आरोपी की तलाश में रहली पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम सिमरिया के खेत में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी तथा एसडीओपी रहली पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रहली संजय ऋषिश्वर, प्रधान आरक्षक विनोद विश्वकर्मा, अमित चौबे तथा आरक्षक राहुल पटेल एवं दिलीप दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सागर पुलिस ने गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।

भारत न्यूज़ 24 live.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें