खुरई विधानसभा से 10 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य, मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी मंडल की बैठकों में बनी रणनीति
मालथौन। आगामी 29 नवंबर को सागर में आयोजित होने वाली भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए खुरई विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। युवा नेता अविराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि कार्यक्रम की सूचना बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाई जाए तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 29 नवंबर को सागर पहुंचकर जिला मुख्यालय पर आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस कार्यक्रम में खुरई विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 10 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह न्यूनतम लक्ष्य है और प्रयास रहेगा कि इससे भी अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हों।
इसी सिलसिले में मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठकें विधायक कार्यालयों में आयोजित की गईं। बैठकों में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अविराज सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ के व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी प्रसारित की जाए और व्यक्तिगत संपर्क कर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
संत रविदास जयंती वर्ष पर समरसता अभियान
अविराज सिंह ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में पांच दिवसीय कलश यात्रा संपन्न हो चुकी है। इसी क्रम में 26 नवंबर से 15 जनवरी तक समरसता अभियान के तहत छात्रावास संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता छात्रावासों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों तथा सामाजिक समरसता के संदेश से उन्हें परिचित कराएंगे। साथ ही ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के संदेश और शिक्षा के महत्व को विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची सुदृढ़ीकरण एवं पुनरीक्षण का कार्य 11 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक चल रहा है। आगामी 5 और 6 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता मतदाता सूची का परीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी प्राथमिकता से मतदाता सूची में जुड़वाए जाएं।
जन्मदिवस पर तीन दिवसीय रक्तदान शिविर, जीवन रक्षा का महायज्ञ
जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए अविराज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर 26, 27 और 28 नवंबर को होटल दीपाली के सिग्नेचर हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक तीन दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की टैगलाइन ‘जीवन रक्षा का महायज्ञ’ रखी गई है।
अविराज सिंह ने बताया कि पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह की प्रेरणा से उन्होंने भी अपने जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है। पिछले 12 वर्षों में भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से लगभग 16,600 यूनिट रक्त एकत्रित कर सरकारी ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया गया है। उनके स्वयं के पहले रक्तदान शिविर में 570 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था। वहीं भूपेंद्र भैया रक्त सेवा हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 2,240 जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है।
उन्होंने युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से रक्तदान शिविर में पहुंचकर सहभागिता करने तथा जरूरतमंदों का जीवन बचाने के इस पुनीत अभियान को सफल बनाने की अपील की।
बैठकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठकों में अशोक सिंह बामोरा, अरविंद लोधी, जयंत सिंह बुंदेला, पुष्पेंद्र परिहार, रामकुमार बघेल, मनोहर सोनी, रावराजा राजपूत, जाहर सिंह अहिरवार, प्रमोद तिवारी, दुर्ग सिंह परिहार, शंभूदयाल मिश्रा, पुष्पेंद्र तिवारी, प्रदीप पाठक, बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह बुंदेला, हरपू आदिवासी, रानी बुंदेला, शिवराज सिंह राजपूत, अशोक यादव, केके अहिरवार, गोलू राय, राघवेंद्र परिहार, हाकम राजपूत, हीरूराजा राजपूत, आकाश जैन, सोनू वाल्मीकि, वीरसिंह यादव, देवेंद्र जैन, इरफान खान, नीतेश यादव, चुन्नीलाल कुशवाहा, निरंजन ठाकुर, दयाराम चौरसिया, बलराम ठाकुर, अजमेर कुशवाहा, कंछेदी सिंह, खुशालचंद्र जैन, कैलाश घोषी, हरिनारायण कुशवाहा, शिवलाल अहिरवार, रविंद्र ठाकुर, उदय राज लोधी, मनीराम लोधी, दीवान सिंह जाट, प्रदीप यादव, अभय लोधी और मनोहर जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया कार्यालय दिनांक : 24 नवंबर 2026







