राहतगढ़ से मोतीनगर चौराहे तक कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह; 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
सागर। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रथम सागर आगमन पर रजनीश अग्रवाल का पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। राहतगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। राहतगढ़ से सिहोरा होते हुए भापेल पहुंचने पर नरयावली विधायक इंजी. श्री प्रदीप लारिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
भोपाल में फुलेरा मेले में शामिल होने के बाद अग्रवाल सागर पहुंचे। मोतीनगर चौराहे पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद श्री अग्रवाल विश्रामगृह पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आगंतुकों से मुलाकात कर संवाद किया।
इस अवसर पर अग्रवाल ने स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सागर में मिले आत्मीय स्नेह और स्वागत के लिए मैं सभी का हृदय से आभारी हूं। यह अपनापन मुझे जनसेवा और संगठन के कार्यों में और अधिक समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि अग्रवाल मंगलवार रात्रि सागर में विश्राम करेंगे। 26 नवंबर को वे डॉ. हरिसिंह गौर जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
राहतगढ़ से मोतीनगर चौराहे तक कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह; 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
सागर। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रथम सागर आगमन पर रजनीश अग्रवाल का पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। राहतगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। राहतगढ़ से सिहोरा होते हुए भापेल पहुंचने पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
भोपाल में फुलेरा मेले में शामिल होने के बाद अग्रवाल सागर पहुंचे। मोतीनगर चौराहे पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद अग्रवाल विश्रामगृह पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आगंतुकों से मुलाकात कर संवाद किया।