जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गौर मूर्ति पर सलामी देकर किया नमन, भारत रत्न से सम्मानित करने की उठाई मांग
सागर। दानवीर सर डॉ. हरिसिंह गौर के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति पर पहुंचकर उन्हें सलामी दी और श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने महान शिक्षाविद्, विद्वान एवं सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. गौर के शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
इस अवसर पर परख शुक्ला, अंकुर यादव, प्रवीण यादव, शानू सेन, सचिन ठाकुर, छोटू तिवारी, निक्की यादव, करन करोसिया, लकी पंडा और रवि जैन सहित शहर कांग्रेस सेवादल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।







