नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल; 29 नवंबर को सागर में निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
सागर। 29 नवंबर को सागर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को धर्मश्री स्थितसंभागीय भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी श्री गौरव रणदिवे ने समीक्षा की। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर चर्चा की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन इंजीनियर प्रदीप लारिया जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्तिथ रहें
प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने बैठक में समीक्षा के दौरान पदयात्रा के मार्ग, स्वागत व्यवस्था, जनसहभागिता और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय सहित आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। श्री रणदिवे ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए मार्ग और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और आम नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से समझें और आपसी तालमेल के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।
श्री रणदिवे ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जाए। स्वागत से लेकर पदयात्रा के संचालन तक हर स्तर पर अनुशासन, सहयोग और समन्वय बना रहे। उन्होंने आमजन तक पदयात्रा का उद्देश्य पहुंचाने और अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सागर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पदयात्रा को प्रभावी बनाएगी। यह आयोजन लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर पार्टी के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का अवसर है। पदयात्रा को लेकर सागर में तैयारियां तेज हैं। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में व्यवस्था टोली सदस्य शैलेश केशरवानी जगन्नाथ गुरैया सुमित यादव चैन से ठाकुर रामेश्वर नामदेव सुखदेव मिश्रा अर्पित पांडे मनीष चौधरी विक्रम सोनी यश अग्रवाल जसवंत राठौर शालिनी अर्पित पांडे अमित राहुल वैध आलोक केशरवानी अमित बैसाखिया नीरज यादव मनीष नेमा नवीन भट्ट नितिन सोनी अंशुल परिहार अंशुल हर्ष शिवा यादव निखिल अहिरवार सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहें।








