प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा– रक्तदान के क्षेत्र में यह असाधारण उपलब्धि, समाज के लिए बनी मिसाल
भूपेंद्र सिंह के 12 वर्षों के रक्तदान शिविर और अविराज सिंह के दो वर्षों के आयोजन से हजारों जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान
सागर। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने 685 यूनिट रक्तदान कर पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस आयोजन के साथ ही रक्तदान के माध्यम से जन्मदिन मनाने की प्रेरणादायक परंपरा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर पिछले 12 वर्षों से आयोजित रक्तदान शिविरों और अविराज सिंह के जन्मदिन पर लगातार दूसरे वर्ष आयोजित शिविरों को मिलाकर अब तक कुल 17,344 यूनिट रक्त सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया जा चुका है। सागर जैसे जिले से रक्तदान का यह आंकड़ा अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
शिविर के समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में यह उपलब्धि एक मिसाल है। लगातार 12 वर्षों तक रक्तदान शिविर आयोजित करना और हजारों लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना असाधारण काम है।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह की कार्यशैली और उनके संस्कारों का ही परिणाम है कि आज अविराज सिंह भी इस सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान माना जाता है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। इतने बड़े स्तर पर लोगों को प्रेरित करना और रक्तदान के लिए तैयार करना अपने आप में महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान है।
रणदिवे ने कहा कि समाज के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है और युवाओं को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। अविराज सिंह ने अपने पिता द्वारा शुरू किए गए इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है, जो सराहनीय है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए शायरी की पंक्तियां भी सुनाईं—
मैं यारों किसी माहौल में ढलता नहीं हूं, ठोकर लगे तो राह बदलता नहीं हूं। मैं रखता हूं कदम जहां नए रास्ते बनें, खींची हुई लकीर पे चलता नहीं हूं।
रक्तदान से युवाओं को मिलती है सही दिशा : अविराज सिंह
युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन हो रहा है। इस आयोजन में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के वे हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में उनके पिता भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविरों में हर साल रक्तदाताओं की संख्या बढ़ती गई। रक्तदान से बड़ा सेवा का कार्य दूसरा नहीं हो सकता। रक्त ऐसा अनमोल तत्व है, जिसका निर्माण कृत्रिम रूप से नहीं किया जा सकता। इसे केवल एक मनुष्य दूसरे मनुष्य को देकर उसकी जान बचा सकता है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी भी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। युवाओं को अपना जन्मदिन केवल केक काटकर और मालाएं पहनकर मनाने के बजाय सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने की परंपरा विकसित करनी चाहिए।
अविराज सिंह ने कहा कि उन्होंने देखा है कि एक बार रक्तदान करने के बाद युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। वे नशे से दूर रहने, फिटनेस पर ध्यान देने और नियमित रक्तदान करने का संकल्प लेते हैं। यदि युवाओं को सही दिशा देनी है तो उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे उनमें अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समाजसेवा की भावना विकसित होगी।
रक्तदानियों ने किया रक्तकोष का वंदन
कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह तथा अविराज सिंह ने शिविर में एकत्रित रक्तकोष पर पुष्प वर्षा कर और शीश नवाकर वंदन किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और 29 नवंबर को शाम 6 बजे आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तवीरों का सम्मान करने की अपील की।
इस अवसर पर यश ठाकुर खुरई और उनके साथियों ने भूपेंद्र सिंह का 50 कंबलों से स्वागत किया। ये कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। अपने संकल्प के अनुसार भूपेंद्र सिंह ने फूलमालाएं और गुलदस्ते स्वीकार नहीं किए।
समापन दिवस पर महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। मकरोनिया की मां-बेटी रुचिका सिंह और वेदिका सिंह ने एक साथ पहुंचकर रक्तदान किया। समापन दिवस पर कुल 285 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
आज होगा रक्तार्पण कार्यक्रम, गोपाल भार्गव होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय शिविर में एकत्रित 685 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंकों को सौंपने के लिए 29 नवंबर को शाम 6 बजे होटल ग्रैंड दीपाली के लोटस गार्डन में रक्तार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक पं. गोपाल भार्गव होंगे। अध्यक्षता देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश भाजपा मंत्री अर्चना पुष्पेंद्रप्रताप सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, शहर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, पूर्व विधायक महेश राय, विनोद पंथी, पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव एवं राकेश गिरि, पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक दमोह राजेंद्र गुरु, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष छतरपुर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और नगर निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार शामिल रहेंगे।
जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता
समापन दिवस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केपी यादव, गौरव रणदिवे, भाजपा ग्रामीण जिला प्रभारी सदानंद गौतम, जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सुशील तिवारी, प्रकाश चौबे, राजकुमार पटेल, रूबी पटेल, प्रदीप गुप्ता, शरद जैन, उमेश यादव, शालीन सिंह, अनिल पाराशर, राजपाल सिंह राजपूत, सौरभ सिंह दूधबारा, नन्हीबाई अहिरवार, अर्चना जैन, लक्ष्मण सिंह, संध्या भार्गव, संतोष दुबे, बलवीर सिंह राजपूत, शैलेंद्र ठाकुर, आनंद ददरया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वालों में वेदिका चंद्रात्रे, कीर्तिमां चंद्रात्रे, रानी विश्वकर्मा, मयंक जैन, रामलखन सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह रघुवंशी, अभिषेक सिंह ठाकुर, ब्रह्मदत्त दुबे, अमित यादव, अंकित अहिरवार, जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, अजय कुमार, सोनू बुंदेला, देवेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, अशोक यादव, पीलू यादव, राघवेंद्र परिहार, शुभम राजपूत, आनंद ददरया, पप्पू शुक्ला, अक्षय प्रताप सिंह ठाकुर, मनीष राय, संदीप चौरसिया, सिद्धेश्वरराज सिंह सहित 285 रक्तदाता शामिल रहे।
चिकित्सकीय टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में डॉ. इंद्राज सिंह ठाकुर, डॉ. नीना गीडियन, डॉ. ममता तोमर, डॉ. एमके जैन, डॉ. अमन गंगवानी, डॉ. स्वाति पांडे, डॉ. पुखराज सिंह कुशवाहा, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. रामजी ठाकुर और डॉ. तुषार मिश्रा सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।
इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़कर मनाया जाए तो व्यक्तिगत खुशी हजारों जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद की रोशनी बन सकती है।
भारत न्यूज़ 24 live.com | सागर हम केवल सच्चाई ही दिखाते हैं।







