स्व. राकेश सीरोठिया स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट तीसरा दिन

स्व. राकेश सीरोठिया स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट तीसरा दिन

झांसी नगरा टीम का हरफनमौला प्रदर्शन : कुरवाई रॉयल को 100 रनों से हराया, जितेन्द्र ने जड़े 28 गेंदों पर 112 रन
तीसरे दिन हुए 4 मैच, बीना सिख समाज रहा मुख्य अतिथियों में शामिल
बीना। स्वर्गीय पंडित श्री राकेश सिरोठिया जी की पुण्य स्मृति में बीना नगर में आज एक भव्य टूर्नामेंट के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राम समीप, मुरारी गोस्वामी, अमृत राजपूत और नगर के प्रमुख समाजसेवी राजेश सिंघई इटावा शामिल हुए। तीसरे दिन के मैच में विशिष्ट अतिथियों के रूप में स्थानीय सिख समाज शामिल हुआ। ज्ञानी प्रेम सिंह, उत्तम सिंह, सुरेन्द्र सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह अरोरा सोनू, सतविंदर सिंह अजमानी, वीरेन्द्र अजमानी, निलिन अजमानी, महेन्द्र अरोरा, गोविंदर सिंह भोगल, राजू अरोरा, रूपसिंह, मनदीप सिंह अरोरा मिंटू, बॉबी छाबड़ा, शैंकी सलूजा आदि रहे। इन सभी का स्वागत बीना क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष योगेश दीक्षित एवं पदाधिकारीगण अमित कटारे, कपिल राजपूत, शुभम तिवारी आदि द्वारा किया गया।
तीसरे दिन झांसी नगरा के खिलाड़ी रहे सभी टीमों पर भारी –
तीसरे दिन 4 मैच खेले गए, जिनमें पहला मैच रवि इलेवन बीना और राज क्लब ललितपुर के बीच हुआ, जिसमें राज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 156 रन बनाए, जबाव में रवि इलेवन निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। यह मैच राज क्लब ललितपुर ने 46 रन से जीत लिया, विवेक को प्लेयर ऑफ द मैच उनकी श्रेष्ठ बल्लेबाजी पर दिया गया। दूसरा मैच झांसी नगरा और रामनगर ललितपुर के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर झांसी नगरा ने 150 रन बनाए। जबाव में ललितपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 73 रन ही बना सकी और झांसी नगरा ने यह मैच 77 रनों से जीत लिया। झांसी नगरा की ओर से खिलाड़ी जितेन्द्र ने धुंआधार पारी खेली और महज 28 गेंदों पर 112 रन जडक़र प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा मैच राज क्लब ललितपुर और रॉयल कुरवाई के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल कुरवाई ने 6 विकेट पर 81 रन बनाए। जबाव में राज क्रिकेट 4 विकेट पर 76 रन ही बना सकी। रॉयल कुरवाई ने यह मैच 6 विकेट से जीता। आपाक मलिंगा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। चौथा मैच झांसी नगरा और रॉयल कुरवाई के बीच खेला गया, जिसमें झांसी नगरा ने 139 रन बनाए जबाव में कुरवाई रॉयल मात्र 5.1 ओवर में 39 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। और झांसी नगरा ने यह मैच 100 रनों से जीत लिया।
दर्शकों पर इनामों की बौछार –
बीना के इतिहास में पहली बार खिलाडिय़ों के अलावा दर्शकों को भी इनामें रखी गईं हैं। प्रतिदिन हजारों रुपए के नकद पुरस्कार दर्शक लेकर जा रहे हैं। तीसरे दिन के मैच में भी खिलाडिय़ों के कैच दर्शक दीर्घा तक पहुंचने के बाद जो भी दर्शक कैच ले रहा है उसे भी नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं जिसमें शुक्रवार के मैचों में पुष्पेन्द्र राजपूत वीरसावरकर वार्ड ने 2100 रुपए और अंश तिवारी बिहरना ने 6100 रुपए जीते।

Leave a Comment

Read More