
बीना कप के पाँचवे दिन हुआ टीमो के बीच घमासान
स्वर्गीय पंडित श्री राकेश सिरोठिया के स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन १० टीमों के बीच घमासान मुकाबला हुए जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जादोन उपस्थित रहे ,जिन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिरोठिया जी ने राजनीति में उंगली पड़कर मुझे राजनीति सिखाई है और वह मेरे राजनीतिक गुरु है उनकी स्मृति में यह टूर्नामेंट कर रहे हैं भाजपा की जिला अध्यक्ष श्री गौरव श्री सिरोठिया की बधाई के पात्र हैं वह बिना में खेल के क्षेत्र में युवाओं को नया स्थान देने का काम कर रहे हैं दूसरे मैच में अतिथि के रूप में सीमेंट लोहा और सेनेट्री संगठन के पदाधिकारी श्री राजेश साहनी जी के साथ उपस्थित रहे ।
पहला मेच मकरोनिया और कटरा क्लब बीना के बीच हुआ । मकरोनिया ने १२५ रन बनाये कटरा क्रिकेट क्लब मात्र ५१ रन बना पायी और यह मेच ७४ रन से मकरोनिया ने जीता ।
दूसरा मेच बालाजी सागर और रेलवे बॉयज़ बीना के बीच हुआ बालाजी में ८३ रन बनाये और रेलवे ने मात्र ७८ रन बना पाये और यह मेच ५ रन से बालाजी ने जीता ।
तीसरा मुक़ाबला चन्देरी ११ vs एकता बसोदा
चन्देरी ११ ने १०९ रन बनाये और एकता बसोदा ४५ रन पर ढेर हो गई और यह मुक़ाबला चन्देरी ११ ने ६४ रन से जीता ।
चौथा मैच बालाजी सागर और a to z गुना के बीच हुआ , बालाजी में बेटिंग करते हुए ५८ रन बनाये थे और a to z ने यह मेच ५ विकेट से जीत लिया ।
पाँचवा मेच a to z गुना और चन्देरी ११ के बीच हुआ । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए a to z ने ८८ रनों का लक्ष्य दिया जिसे चन्देरी ११ ने भेद कर जीत हासिल की ।











