सागर जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र में रास्ता भटकी 13 वर्षीय किशोरी को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित पिता के सुपुर्द किया

सागर जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र में रास्ता भटकी 13 वर्षीय किशोरी को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित पिता के सुपुर्द किया।

सागर जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत कनेरा देव में एक 13 वर्षीय किशोरी मिली है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 31-01-2026 को प्राप्त हुई।
सूचना पर तत्काल मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक आतिश मल्लाह एवं पायलट अनिकेत दुबे ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को संरक्षण में लिया।
शुरुआती पूछताछ में किशोरी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी, डायल-112 जवानों द्वारा आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर एफआरव्ही वाहन से तत्काल मोतीनगर थाना लाया गया। डायल-112 टीम एवं थाना स्टाफ के सक्रिय प्रयासों से किशोरी की पहचान राजीव नगर वार्ड निवासी के रूप में हुई। तस्दीक होने के बाद किशोरी के पिता से संपर्क कर थाने बुलाया गया। पिता के आने के बाद पहचान व सत्यापन उपरांत, 13 वर्षीय किशोरी को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार किशोरी को परिजन द्वारा स्कूल नहीं जाने से डांटने पर वह नाराज होकर घर से निकलकर रास्ता भटक गयी।

Leave a Comment

Read More