राज्य स्तरीय परेड में सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया

“राज्य स्तरीय परेड में सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया”
मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय परेड शिविर दिनांक 18.01.2026 से 26.01.2026 तक सहभागिता कर नगर लोटने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की छात्रा माही कर्ण का नगर आगमन पर शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना मिश्रा ने पुष्प गुच्छ भेट करआत्मिय स्वागत किया। यह उपलब्धि जिला सागर ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए गर्व का विषय है। माही कर्ण द्वारा इस शिविर में सम्मलित होने के लिए कड़ी मेहनत की। छात्रा द्वारा महाविद्यालय स्तर, जिला स्तर एवं विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैप जो की ग्वालियर विश्वविद्यालय में संचालित था, में चयन हुआ। इसके पश्चात् राज्य स्तरीय परेड शिविर में चयनित होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय परेड के जिस दल में माही ने अपनी प्रस्तुति दी उस दल ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. निशा इन्द्र गूरू, स्वयं सेवक अंजली कोरी, मंजू राजपूत, रचना अहिरवार, मोहनी गौड, नर्मदा पटैल एवं पूरे महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की।

Leave a Comment

Read More