
अहिरवार महासभा नेतृत्व मे धूमधाम से निकली संत शिरोमणी गुरु रविदास महराज जी की विशाल शोभायात्रा
संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकली गई भव्य शोभा यात्रा कजलीवन मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए भगवान गंज चौराहे पर स्थित डॉ बी आर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कटरा मस्जिद होते हुए गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण साथ पुनः उसी रास्ते होते हुए कजलीवन मैदान में समापन हुआ।
शोभायात्रा में समतामूल भारत की झलक देखने को मिली
जिस समाज की कल्पना सद्गुरु रविदास महराज जी अपने दोहों में व्यक्त करते थे। आज बही भारत की झलक शहर में देखने को मिली शहर के विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समाज, पिछड़ा वर्ग समाज सहित सभी समाजों के वरिष्ठ नागरिकों ने, एवं अखाड़ों और समाज जानो का सम्मान किया तथा सर्व समाज ने अनेकता में एकता का परिचय दिया जो भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खूबसूरती को दर्शाता है। रैली में 80 गांवों से अधिक गांवों के गुरु रविदास जी के अनुयायी सम्मिलित रहे
अहिरवार महासभा की रैली में संरक्षक धनसिंह अहिरवार, राकेश अहिरवार
अध्यक्ष काशीराम अहिरवार,
सचिव प्रदीप अहिरवार
मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज, हेमंत आजाद
कोषाध्यक्ष डॉ राजकुमार
उपाध्यक्ष शंकरलाल माते, कालू माते, दीपक माते, महामंत्री भगवान दास, मुकेश रोहित सीताराम, अशोक चौधरी, आनंद चतुर्भुज अहिरवार, गंगाराम चौधरी गजेंद्र चौधरी, अशोक अहिरवार











