
विभिन्न योजनाओं और सेवाओं में हितग्राहियों को दिया जाएगा लाभ – कलेक्टर
क्लस्टर लेवल पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए
चार चरणों में 31 मार्च तक चलेगा अभियान
सागर 01 फरवरी 2026
कलेक्टर संदीप जी आर ने संकल्प से समाधान” अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन सुशासन और स्वराज के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिये प्रदेश में 31 मार्च 2026 तक “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि इस अभियान में ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिये अभियान 4 चरणों में चलाया जायेगा। अभियान में ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय समिति और आवेदन/शिकायतों के एकत्रीकरण के लिए दल गठित किए गए है, जिसका एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।
कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी एवं दलों के गठन के आदेश जारी करने, शिविरों की तिथि एवं हितग्राहियों के चिन्हाकन के लिए डोर टू डोर व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी एसडीएम अपने – अपने क्षेत्र में अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे। ग्राम एवं वार्ड स्तर से प्रारंभ होकर जिला स्तर तक चलाये जाने वाले इस अभियान में कोई भी पात्र हितग्राही शासन की किसी भी योजनाओें से वंचित न रहे।











