
सागर।नए वर्ष के उपलक्ष्य में धानक समाज द्वारा नरयावली नाका मुक्ति धाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन भगवान शिव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनका पूजन कर किया गया धानक समाज द्वारा नव वर्ष के अवसर पर शोभा यात्रा के रूप में भगवान भोलेनाथ और उनके गणों का रूप रखकर नाचते हुए शमशान घाट पहुंचकर वहां पर स्थित भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित थे उन्होंने भी भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, इस दौरान उन्होंने श्मशान घाट का निरीक्षण किया निरीक्षण में पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं वहां कार्यरत कर्मचारियों को दिशा निर्देशित किया कि कार्य सुचारू रूप से करें पेड़ पौधे व साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें इस को लेकर उन्होंने निगम में भी अधिकारियों को तलब किया कि श्मशान घाट में निर्मित पार्क की साफ सफाई और पेड़ पौधों की देखरेख करने के निर्देश दिए इस अवसर पर पार्षद नरेश धानक,चेतराम अहिरवार,नरेश यादव,रीतेश मिश्रा ,कपिल नाहर सहित वार्ड वासी एवं धानक समाज के लोग उपस्थित थे











