
खुरई विधानसभा के ग्राम सिंगपुर गमीरिया
‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ एवं ‘पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन
खुरई विधानसभा अंतर्गत ग्राम सिंगपुर गमीरिया में आयोजित
‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ एवं ‘पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन भी किया गया।
कांग्रेस संगठन निर्माण में मजबूती से आगे बढ़ रही है-भूपेंद्र मुहासा
खुरई /सागर।09 फरवरी।
आज खुरई विधानसभा के सिंगपुर गमीरिया में मनरेगा बचाओ एवं पंचायत समिति गठन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अंशुल सिंह परिहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश पटेरिया, प्रदेश प्रतिनिधि आशु भाई जान, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ताम्रकार की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी कांग्रेसी साथियों ने अपने विचार रखें कि कैसे कांग्रेस को हम बूथ स्तर पर मजबूत कर सकते हैं। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि कांग्रेस संगठन निर्माण में मजबूती से आगे बढ़ रही है। पंचायत समितियां का निर्माण होने से हर एक ग्राम पंचायत में कांग्रेस का कार्यकर्ता मौजूद रहेगा।सभी कांग्रेसी साथियों को मजबूत तरीके से प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे पंचायत समिति गठन पर जोर दिया और उन्होंने कहा आने वाली सरकार में कांग्रेस के बूथ समिति मुख्य रहेगी मनरेगा पर भी उन्होंने अपने विचार रखें। पंचायत की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी एवं उनका स्वागत किया। अंशुल सिंह परिहार ने अपने विचार रखते हुए पंगत में संगत पर जोर दिया उन्होंने कहा की बूथ अगर मजबूत करना है तो हमें अपने कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर पंगत में संगत करना पड़ेगी कार्यक्रम में मालथोन नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोधी , निशांत रिछारिया, देवेंद्र रघुवंशी , बादल सिंह ठाकुर , शैलेंद्र बुंदेला , जितेन सिंह राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी,राम उद्यानियाँ, रामनिवास लोधी जी, प्राण सिंह लोधी, शेर सिंह लोधी, कपिल दुबे, देवेंद्र अहिरवार, पप्पू रघुवंशी जी, मंजिले राजा कटोरा, गोलू चंदेल, शरद रघुवंशी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, नौशाद खान, सोनू चौधरी, मुकेश अहिरवार, धर्मेंद्र राय,विजय सोलंकी, विक्की यादव, सोनू तिवारी, अभिषेक लोधी, आकाश बिरथ, आदि कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही एवं नए पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।











