
फ़रीदाबाद से महाराष्ट्र के पुणे के
बीहड़ जंगलो तक शिक्षा और पर्यारण का अलख :
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने उठाया शिक्षा का बीड़ा, ग्रामीणों को पौधे लगाने का संकल्प भी दिला रहे
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह के आदेेशनुसार पुणे के बीहड़ जंगलो में जो आदिवासी समाज के बच्चों के लिए शिक्षा का अलख जगाने का बीड़ा उठाया है. नववर्ष याने 2024 से इस पाठशाला के प्रारंभ होने पर ग्रामवासी एवं 39 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. इस अवसर पर बच्चों की पढ़ाई के बदले ग्राम वासियों को कम से कम दो पौधे लगाने एवं उसका संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया गया.
ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने
बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार के भी दिए जाने का लक्ष्य है एवं बच्चों के पालकों के घरों के सामनें दो पौधे आवंला और कटहल ट्रस्ट के द्वारा लगाया जाएगा, जिसके देखरेख संरक्षण की जिम्मेदारी बच्चों के माता पिता की होगी ट्रस्ट के सदस्यों ने जब ये बात कही तो एक स्वर में सभी ग्रामवासी सहमति प्रदान करते हुए इस अनुठी पहल के लिए के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की. इस दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री कापी पुस्तक पेंसिल स्लेट आदि देकर क्लास प्रारंभ कराया गया.
इसके पश्चात सभी बच्चों ने अपने माता पिता
के साथ ट्रस्ट की टीम ने एक साथ वनभोज का आनंद लिया. ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने हाथों से भोजन बनाया और ग्रामीण बच्चों को बैठाकर भोजन कराया. ट्रस्ट
द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए तीन शिक्षक,की नियुक्ति की गई. कार्यक्रम में ग्रामीण उपस्थित हुए. ट्रस्ट लगातार 2018 से शिक्षा- चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पित है
संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार को सैकडों अंतराष्टिय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है मानव सेवा ही सच्ची मानवता है











