विधायक शैलेंद्र जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की भेंट, सागर आने का दिया न्योता

SHARE:

विधायक शैलेंद्र जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की भेंट, सागर आने का दिया न्योता

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर के कार्यकर्ताओं के साथ मध्यप्रदेश शासन के नव नियुक्त नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सागर में चल रहे नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की प्रगति से उनको अवगत कराया। विधायक जैन ने मंत्री विजयवर्गीय को सागर आने का न्योता दिया। जिस पर उन्होंने जल्दी ही सागर आने का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सागर के विकास का जो संकल्प विधायक जैन ने लिया है उसे पूरा करने का काम किया जायेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें