परिवार सहित वृद्धाश्रम पहुंचे विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, वृद्ध जनों से हाल चाल पूछा पार्क में ओपन जिम लगाने के निर्देश दिए

परिवार सहित वृद्धाश्रम पहुंचे विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, वृद्ध जनों से हाल चाल पूछा पार्क में ओपन जिम लगाने के निर्देश दिए
सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनको अच्छा भोजन कराया इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम की भोजन शाला और परिसर का निरीक्षण किया उन्होंने कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए उन्होंने वृद्ध जनों से बात की और उनसे पूछा की उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है वृद्ध जनों की मांग पर उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ को वहां के गार्डन में एक ओपन जिम लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े,श्रीमती प्रतिभा चौबे,मेघा दुबे,कैलाश हसानी, सुरेस हसरेजा,अनिल लालवानी सहित सभी वृद्धजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More