तीर्थ यात्रा कराना अपने आप में बहुत बड़ा पुण्य कार्य है: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक

तीर्थ यात्रा कराना अपने आप में बहुत बड़ा पुण्य कार्य है: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक

भारत के धर्म ध्वजा रक्षक नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर प्रदेशवासियों को करा रहे यात्रा :शैलेश केसरवानी

साल का पहला जत्था हुआ अयोध्या रवाना

सागर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी एवं उनके परिवार में नगर के लोकप्रिय विधायक श्री शैलेंद्र जैन,नगर निगम सभापति अनूप उर्मिल,मंडल अध्यक्ष रितेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे एवं भाजपा के पदाधिकारी की की उपस्थिति में जबलपुर भोपाल बीना दमोह टीकमगढ़ सहित प्रदेशवासियों का 83 लोगों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने ठंड को देखते हुए यात्रियों के लिए कंबल एवं भेंट स्वरूप सहयोग राशि दी।

इस अवसर पर नगर के लोकप्रिय विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि जो कार्य शैलेश केशरवानी जी कर रहे हैं वह बड़े-बड़े तीर्थ पर जाने से मिलने वाले पुण्य के बराबर है। प्रत्येक भारतवासी ने जो सपना देखा था उसे साकार करने का कार्य भारत देश की यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया है अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ वही सपना साकार होने जा रहा है। और शैलेश केशरवानी द्वारा आप लोगों को जो पिछले वर्षों से स्वयं के व्यय पर तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। यह अभूतपूर्व कार्य है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे ही जनसेवा कर रहा है। मैं शैलेश केसरवानी जी एवं उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देता हूं और आप सभी के लिए भी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहै कि भारत के धर्म ध्वज के रक्षक आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर मेरे पूज्य पिता श्री आदरणीय श्री रामशंकर केसरवानी जी की स्मृति में एवं माता श्री सरोजनी देवी जी के आदेश पर प्रदेशवासियों को निशुल्क यात्रा कराने का पिछले बर्षों से सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो कार्य सनातन धर्म के लिए कर रहे हैं उसे युगों युगों तक नहीं भुलाया जा सकता। आदरणीय श्री मोदी जी के नेतृत्व में जो कार्य हो रहे हैं वह अभूतपूर्ण है। आज मुझे भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता होने पर गर्व होता है कि मैं भी उसी पार्टी का कार्यकर्ता हूँ। जिस पार्टी की डोर एक ऐसे नेतृत्व के हाथ में है। जो कभी नहीं छूटने वाली
यह तीर्थ यात्रा संकल्प निरंतर जारी रहेगा आने वाले समय में प्रदेशवासियों को अयोध्या सहित अन्य तीर्थ की यात्रा करने का कार्य मेरे एवं मेरे परिवार द्वारा किया जावेगा। आज 83 लोगों के जत्थे को अयोध्या भेजा जा रहा है। ठंड की अधिकता को देखते हुए यात्रियों को कंबल की व्यवस्था भी की गई है। सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो रामलला से यही प्रार्थना है। एवं आदरणीय विधायक जी जो सागर शहर के लिए दिन हो या रात 24 घंटे सेवा में लगे रहते हैं वह हमारे बीच पधारे और हमारा उत्साह वर्धन किया उनका धन्यवाद

इस अवसर पर प्रकाश पटेल सुरेंद्र तिवारी अमित नामदेव पार्षद देवेंद्र पटेल राजू घोषी संजू सेन विक्रम साहू विष्णु साहू अभिषेक साहू शिवांश सोनी राहुल रैकवार जितेंद्र दुबे संतोष सेन अमृत लाल पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

Leave a Comment

Read More