
यश ११ बीना के सिर पर रखा गया जीत का ताज
स्व. पंडित श्री राकेश सिरोठिया जी की पुण्य स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन फाइनल मेच के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल जी रहे , राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया जी रहे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।
श्री पटेल जी ने कहा की आज बीना में सामाजिक पहचान रखने वाले, मेरे प्रिय मित्र स्व. श्री राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुआ। इस विशाल और उद्देश्य पूर्ण प्रतियोगिता का 19 वां वर्ष है।
मैं उनके दोनों पुत्रों Gaurav Sirothiya, सौरव सिरोठिया व आयोजन समिति को बधाई देता हूं।
आज फाइनल के दिन हुआ हुआ पहला सेमीफाइनल मैच नमन इलेवन खुरई ओर श्रेयांस इलेवन बीना के बीच हुया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए श्रेयांस इलेवन ने 10 ओवर में 87 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुरई मात्र 70 रन बना पाई ओर यह मुकाबला श्रेयांस इलेवन बीना ने 17 रन से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच इरफान रहे इस जीत के साथ श्रेयांस इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई ओर फाइनल मुक़ाबला यश इलेवन बीना ओर श्रेयांश इलेवन बीना के बीच हुआ जिसमें पहले बैटिंग करते हुए यश इलेवन ने 106 रन बनाए ओर 107 रन का लक्ष्य दिया जवाब में उतरी श्रेयांस इलेवन मात्र 103 रन ही बना पाई बेहद रोमांचक मुकाबले में यश इलेवन ने 3रन से जीत प्राप्त की ओर बीना कप की चैंपियन बनी इस मैच के मैन आफ द मैच जीशान रहे ओर टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज बीना के शांतनु त्रिपाठी रहे जिन्हे एलईडी टीवी दी गई।
इस अवसर पर सभी टीमों का , दर्शकों का एवं पधारे हुए अतिथियों का भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी में धन्यवाद व आभार प्रकट किया ।











