ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया ने पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत एवं रसोई गैस एवं बिजली की मूल्य वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया ने पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत एवं रसोई गैस एवं बिजली की मूल्य वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन

बढ़ती मेहगाई ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है-भूपेंद्र सिंह मोहासा

रसोई गैस और बिजली की दरों को बढ़ाना जनता के साथ धोखा -सुरेंद्र चौधरी

सागर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं।उन्होंने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। यह स्थिति प्रदेश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी गैस सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी,पूर्व शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,आर आर पाराशर, राकेश राय, एड राजेश दुबे, सतेन्द्र दुबे, युवा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी,पार्षद सीमा कमल चौधरी, पार्षद ऋचा सिंह,एड कमलेश सिंह ठाकुर, मनोज पवार,हेमंत लारिया,आनंद सोलंकी,दीपक दुबे, मनोज राय,कमल जैन,मदन सेन, मोतीलाल कुर्मी, हरगोविंद कुर्मी,राजा बुंदेला ,पीयूष अवस्थी, दुर्गेश अहिरवार,हीरालाल चौधरी, महेश सेन, महेश अहिरवार, गुड्डू रैकवार, वीरेंद्र जैन,राजू डिक्स,अजय अहिरवार, एम्पायर मसाब,प्रीतम अहिरवार,प्रेम अहिरवार, धर्मेन्द्र रजक,अजय बमदेले, साहित्य पांडे, सुनील चौधरी, पप्पू सेन, राजेन्द्र साहनी, राजेन्द्र अहिरवार, कपूर अहिरवार, सुरेश यादव,शंकर अहिरवार, कल्याण अहिरवार, पूरनसिंह सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More