
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं जिला कलेक्टर की उपस्थिति में सागर के पार्कों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु कॉलोनाइजर्स ने ली जिम्मेदारी
सागर।कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की उपस्थिति में कलेक्टर दीपक आर्य,नगर निगम आयुक्त चंद्र शेखर शुक्ला,एसडीएम विजय डेहरिया,तहसीलदार प्रवीण पाटीदार के साथ नगर के सभी प्रमुख कॉलोनाइजर के साथ नगर में बने हुए पार्कों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु बैठक की गई । बैठक में नगर के कॉलोनाइजर के साथ बातचीत कर प्रत्येक कॉलोनाइजर से आग्रह किया की वह कम से कम 2 पार्कों को गोद लेकर उनका संरक्षण करें उल्लेखनीय है कि सागर के स्मार्ट सिटी में चयन के बाद विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रयासों से नगर में सभी प्रमुख स्थानों पर एवं रिक्त पड़ी भूमि पर पार्कों का निर्माण किया गया है परंतु स्थानीय निकाय में उनके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु पर्याप्त मैन पावर उपलब्ध नहीं है इसलिए इन पार्कों का संरक्षण हेतु बिल्डर्स एवं कॉलोनाइजर्स के द्वारा किए जाने हेतु चर्चा की गई जिसमे सभी की सहमति से पार्कों की जिम्मेदारी तय की।बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश चोबे,प्रमेंद्र रिछारिया,अजय दुबे,मस्तराम घोसी,पुरषोत्तम चौरसिया,नवीन केसरवानी,प्रकाश जैन,राहुल जैन,रामशरण रावत,मुकेश चौरसिया, अभिदीप चौरसिया,विजय पटेल उपस्थित थे।











