भाजपा लोक सभा विस्तारक ने ली सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रबंध समिति की बैठक

संगठन जितना मजबूत होगा उतनी अधिक पार्टी को सफलता मिलेगी: आषुतोष शर्मा
हम सब मिलकर काम करेंगे तभी नया कीर्तिमान स्थापित होगा: गोविंद सिंह राजपूतसागर दिनांक 13 जनवरी 2024: भाजपा लोकसभा विस्तारक आशुतोष शर्मा द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर स्थित कार्यालय में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की प्रबंध समिति की बैठक ली। जिसमें आशुतोष शर्मा ने बैठक में आये सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रबंध समिति के समस्त सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पद अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुये लोक सभा विस्तारक आशुतोष शर्मा ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा उतनी अधिक पार्टी को सफलता मिलेगी। पार्टी का उद्देश्य है कि हर कार्यकर्ता के लिए काम मिले ताकि जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत हो सके। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पद अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि हम सबको मिलकर काम करना है ताकि नया कीर्तिमान स्थापित किया जा सके। बहुत कम समय बचा है लोकसभा चुनाव के लिए हर बूथ मंडल शक्ति केन्द्र स्तर पर कार्य करके अधिक से अधिक मतों से भाजपा को विजय बनाने का संकल्प लेना है। बैठक में श्री अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने को लेेकर चर्चा की गई जिसमें मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हर घर में उत्सव जैसा माहोल हो 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में है। जिसका उत्सव हर घर में मनाया जाये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह औरिया, जिला मंत्री मनीष गुरू, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र पाठक, जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, रामेश्वर नामदेव, जनपद अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह रामबाबू नयाखेड़ा, अरविंद सिंह राजपूत टिंकू राजा, मंडल अध्यक्ष अमित राय, कमल कुर्मी, हरनाम सिंह ठाकुर, संतोष पटैल, जगदीश लोधी, सरवन सिंह, रमेश चढ़ार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More