
मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे की खास रिपोर्ट
मानवता की मिसाल: नीरज महाराज का बड़ा दिल: एक कॉल में बदली दिव्यांग की जिंदगी, नरसिंहपुर में इंसानियत की मिसाल,
नरसिंहपुर शहर में मानवता और संवेदनशीलता की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है नगर पालिका नरसिंहपुर के अध्यक्ष नीरज दुबे महाराज ने एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति की परेशानी को समझते हुए तुरंत मदद कर उसे बड़ी राहत दी
आज 13 अप्रैल 2026 को पटेल वार्ड निवासी दिव्यांग सुरेश कुमार अपने भतीजे के साथ नगर पालिका कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचे
उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे महाराज से अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष नीरज दुबे महाराज ने बिना देरी किए तत्काल फोन के माध्यम से संपर्क कर सुरेश कुमार शर्मा के लिए साइकिल की व्यवस्था करवाई
साइकिल मिलने के बाद सुरेश कुमार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और इस मदद को अपने लिए बेहद उपयोगी बताया
इस अवसर पर गोटेगांव खेड़ा की महिला सरपंच प्रियंका खेमरिया, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा भी मौजूद रहे साथ ही नीरज दुबे महाराज सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही इस पूरी पहल में अंकित राठी का विशेष योगदान रहा
इस संवेदनशील पहल ने न सिर्फ एक जरूरतमंद की जिंदगी को आसान बनाया, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग का प्रेरणादायक संदेश भी दिया











