शिव मंदिर प्रांगण के जीर्णोद्धार एवं विस्तार की मांग लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से मिले नागरिक

शिव मंदिर प्रांगण के जीर्णोद्धार एवं विस्तार की मांग लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से मिले नागरिक

विट्ठल नगर एवं गुरु गोविंद वार्ड के रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन, विधायक ने सहयोग का दिया आश्वासन

सागर। विट्ठल नगर एवं गुरु गोविंद वार्ड के नागरिकों ने विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर एवं उसके प्रांगण के जीर्णोद्धार और विस्तार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने बताया कि मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर भवन एवं प्रांगण के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने नागरिकों की मांग को गंभीरता से सुना और कहा कि शासकीय नियमों के अनुसार सरकारी निधि से मंदिर के विस्तार एवं निर्माण कार्य नहीं कराए जा सकते। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को देखते हुए वे व्यक्तिगत स्तर पर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे।

विधायक श्री जैन ने यह भी आश्वासन दिया कि मंदिर प्रांगण के विस्तार संबंधी मांग के संबंध में शीघ्र ही स्थल का निरीक्षण किया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर देवेंद्र अहिरवार, सुनील गोस्वामी, प्रीतम पटेल आशीष तिवारी,राकेश साहू,राम बाबू यादव गिरीश पटेल विपिन विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने विधायक श्री जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Comment

Read More