5000 की रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार लोकायुक्त ने की कार्रवाई लकड़ी का काम करने वाले व्यापारी से हर माह मांग रहे थे 10 हजार

5000 की रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार लोकायुक्त ने की कार्रवाई
लकड़ी का काम करने वाले व्यापारी से हर माह मांग रहे थे 10 हजार

टीकमगढ़. लोकायुक्त सागर की टीम ने एक वनरक्षक को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों में गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने एक लकड़ी का काम करने वाले काश्तकार की शिकायत पर कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बानपुर निवासी शिकायतकर्ता अरबाज खान ने बताया कि वह बानपुर में लकड़ी के तख्त कुर्सी आदि बनाने का काम करता है इसके लिए वह किसानों से सात कट्ठा की लकड़ी खरीदता है। इस लकड़ी को बानपुर ले जाने के लिए कुंडेश्वर बीट के वनरक्षक अरुण अहिरवार उसे प्रति वहां 2000 रूपये की मांग करते हैं। रुपए न देने पर कार्रवाई करने का डर दिखाते हैं। पिछली बार भी रुपए न देने पर इन्होंने उसका लकड़ी से भरा वाहन जप्त कर लिया था और वहां छोड़ने के लिए 10 हजार की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही नगरी में जाने के लिए हर माह 10 हजार की मांग की जा रही थी। परेशान होकर अरबाज खान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने अंबेडकर चौराहे पर वन विभाग के पुराने ऑफिस के पास वनरक्षक अरुण अहिरवार को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी

Leave a Comment

Read More