विश्वविद्यालय: युवक छात्रावास में “नवारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026” का आयोजन सम्पन्न

विश्वविद्यालय: युवक छात्रावास में “नवारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026” का आयोजन सम्पन्न

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के युवक छात्रावास द्वारा “नवारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026” का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुख्य अनुशासक प्रो. रत्नेश दास, मुख्य वार्डन प्रो. सुशील काशव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. डी. के. नेमा एवं डॉ. विवेक तिवारी, डॉ राजेंद्र यादव, डॉ राकेश सोनी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अवसर पर छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा छात्रावास में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा।
अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा एवं आयोजन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन में छात्र यश कुमार पराशर, आशुतोष पाठक अमन कुमार, सूतीक्षण यादव, भानु प्रताप, चन्द्रमोहन सिंह एवं हर्ष कुमार की विशेष भूमिका रही। आयोजन समिति द्वारा यह घोषणा की गई कि “नवारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन अब प्रत्येक वर्ष विधिवत रूप से किया जाएगा।

Leave a Comment

Read More