
सूबेदार वार्ड के गोपाल जी मंदिर में बन रहे 30 लाख के टीन शेड का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सूबेदार वार्ड स्थित गोपाल जी मंदिर प्रांगण में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन टीन शेड कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि विधायक जैन के प्रयासों से सूबेदार,काकागंज एवं पंतनगर क्षेत्र में निवासरत आमजन की सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से इस टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। यह स्थल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
विधायक जैन ने कहा कि इस टीन शेड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को एक व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, जहां विभिन्न कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।











