
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर तथा राहतगढ़ मंडल में नमो नवमतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन
सैकड़ों नवमतदाताओं को आकाश सिंह राजपूत ने दिलाई मतदान करने की शपथ
मजबूत लोकतंत्र के लिए हर युवा मतदान अवश्य करें: आकाश सिंह राजपूतसागर दिनांक 25 जनवरी 2024: मतदाता दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के तत्वधान में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर तथा राहतगढ़ मंडल में किया गया। राहतगढ़ और जैसीनगर मण्डल में सैकड़ों युवाओं ने पहुंचकर नमो नवमतदाता सम्मेलन के तहत लाइव प्रसारण में देश के यशस्ववि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्ववि सूर्या के संबोधन को सुना तथा आकाश सिंह राजपूत ने सैकड़ों युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर युवा का मतदान करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई है। भारत विश्व में नई ताकत के रूप में उभर कर सामने आया है। हम सबको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करके भारत के विकास में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर राहतगढ़ के कार्यक्रम में अरविंद सिंह राजपूत टिंकू राजा, जगन्नाथ गुरैया, कौशल किशोर बबलू पंडा, सुरेंद्र रघुवंशी, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग पाठक, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन घोषी, संजना सिंघई, विकास जैन, वैभव कपूर, प्रियंक तिवारी, उपस्थित रहे। तो वहीं जैसीनगर मण्डल के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भानु सिंह, आईटी सेल जिला संयोजक बालकिशन सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनिल सिंह ठाकुर, संजय सिंह, निरंजन राजपूत सहित सैकड़ों नव युवा मतदाता तथा युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।











