
मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर
नरसिंहपुर थाना स्टेशनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
नरसिंहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत 13 जून 2026 की रात कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को जैतपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिस पर टीम ने तत्काल पीछा कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 एवं 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है
गिरफ्तार आरोपी – कमलेश उर्फ कम्मू तिवारी, निवासी ग्राम भैंसा, चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर
जब्त सामग्री – लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा
अनुमानित कीमत : ₹30,000
⬛ इनकी रही अहम भूमिका,
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक नितिन, आरक्षक राहुल दुबे, अंकित विश्वकर्मा एवं पंकज राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही
नरसिंहपुर पुलिस का “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” लगातार जारी है और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है










