हींग बेचने के बहाने वारदात करने वाले अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे

हींग बेचने के बहाने वारदात करने वाले अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश।
हींग बेचने की आड़ में बस यात्रियों के बैग काटकर करते थे चोरी।शातिर चोरों से लगभग ₹3 लाख मूल्य के 13 ग्राम सोना एवं 300 ग्राम चांदी के जेवर बरामद।*
दिनांक 28.06.2026 को फरियादी द्वारा थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गाडरवारा बस स्टैंड पर बस यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उसका बैग ब्लेड से काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कौड़िया रोड, गाडरवारा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी गया 01 सोने का हार, 01 सोने की अंगूठी एवं 01 चांदी का कमरबंद बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के बैग काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी :
• योगेन्द्र, पिता उदल सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, जिला हाथरस (उ.प्र.)
• सत्तू, पिता प्रभूदयाल सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, जिला हाथरस (उ.प्र.)
• भूपेन्द्र सिंह, पिता मोहनलाल सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, जिला हाथरस (उ.प्र.)
बरामदगी :
01 सोने का हार
01 सोने की अंगूठी
01 चांदी का कमरबंद
कुल बरामद मशरूका: लगभग 13 ग्राम सोना एवं 300 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख।
वैधानिक कार्यवाही : आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(बी) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका : इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, उप निरीक्षक अंकित रावत, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रुपेन्द्र चौबे, दिनेश पटेल, सृजल भार्गव, आदर्श पाठक, यश मेहरा, दीपक कौरव एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More