
गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पौधारोपण कर लिया आशीर्वाद
सागर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा काकागंज स्थित सद्गुरु कबीर साहेब मंदिर परिसर में गुरुजनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं प्रसादी वितरण के साथ हुई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानंद कोरी तथा विशिष्ट अतिथियों लक्ष्मीनारायण शिक्षक, डॉ. एच.डी. कोरी (मुख्यमंत्री सम्मानित) और प्रहलाद पवार (दादाजी) का श्रीफल, पुष्पमाला, तिलक एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
समिति द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब मंदिर के महंत पूरन दास कबीरपंथी, पुजारी बलराम, जगदीश तिवारी, एल.डी. साहेब, मोहन शिक्षक, डॉ. के.के. कोरी, हजारी पटेल, विक्रम पुजारी सहित अनेक गुरुजनों का सम्मान कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं सत्यम पटेल, कबीर कोरी, विजेता कबीरपंथी, सीता कोरी, विनीत साहू, कृष्णा कोरी, पुष्पा कोरी, हिमांशु और राधिका सहित अन्य विद्यार्थियों को पुष्पमाला, तिलक, पेन एवं सम्मान सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक उमाशंकर रैकवार ने किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फोटोग्राफर, विजय चंदू कोरी, राजेश फुसकेले, राजेश कोरी, पूरन साहेब, बब्लू कोरी, पंकज कबीरपंथी, शैलेन्द्र पटेल, शिवराम पटेल, कालूराम, दीपक कबीरपंथी, मुरलीधर मामा, लल्लूराम साहेब, शिवा कबीरपंथी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।











