
‘एक तिरंगा, एक संकल्प, एक भारत’ के संदेश के साथ कल मकरोनिया में निकलेगी विधानसभा स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा
मकरोनिया | 12 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 13 अगस्त 2026, गुरुवार को विधानसभा स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के आह्वान पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा प्रातः 11:30 बजे रजाखेड़ी बजरिया से प्रारंभ होकर राम दरबार मंदिर, दीनदयाल नगर, मकरोनिया तक पहुंचेगी।
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागी बनने तथा इस राष्ट्रभक्ति के महापर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।
Post Views: 37











