
13 साल से फरार स्थायी वारंटी को सुरखी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल
सागर। सागर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 13 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी दयाराम तोमर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं एसडीओपी रहली के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
13 साल से पुलिस को थी तलाश
थाना सुरखी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दयाराम तोमर पिता हिम्मत सिंह तोमर, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सिरोंजा, थाना सुरखी के विरुद्ध न्यायालय सागर के प्रकरण क्रमांक 2155/2008 में धारा 294, 323, 324, 34 भादंवि के तहत स्थायी वारंट जारी था।
आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
सूचना मिलते ही घेराबंदी कर पकड़ा
11 अगस्त 2026 को थाना सुरखी पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बन्नाद कृति ढाबा, ढाना क्षेत्र में तत्काल घेराबंदी की और दयाराम तोमर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार, आरक्षक कामेश, महिला आरक्षक प्रांजला दुबे एवं आरक्षक चालक विकास मिश्रा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
फरार वारंटियों पर जारी रहेगा शिकंजा
सागर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
13 साल से कानून की नजरों से बच रहा आरोपी आखिरकार सुरखी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।











