
आशीष ऊषा अग्रवाल बने राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक, रिशांक तिवारी ने दी बधाई
सागर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा सोमवार को घोषित नई राष्ट्रीय संगठन टीम में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं दीं। आशीष ऊषा अग्रवाल वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
रिशांक तिवारी ने कहा कि “आशीष जी से मिला स्नेह और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव विशेष रहा है। उनसे हुई आत्मीय भेंट और संवाद के दौरान संगठन, मीडिया एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर मिली सीख ने मुझे संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से समझने में मदद की है।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन के मीडिया पक्ष को मजबूती देने में आशीष ऊषा अग्रवाल का लंबा अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और विषयों की गहरी समझ महत्वपूर्ण रही है। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से उनके अनुभव का लाभ पार्टी के मीडिया तंत्र को व्यापक रूप से मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आशीष जी के अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मीडिया तंत्र और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।
मध्यप्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी बधाई
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य , गजेंद्र सिंह पटेल , कविता पाटीदार , विष्णुदत्त शर्मा एवं बंशीलाल गुर्जर को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने सभी वरिष्ठ नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में मध्यप्रदेश के अनुभवी नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश के साथ-साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। वरिष्ठ नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति को बेहतर ढंग से समझने तथा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
रिशांक तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को उनसे निरंतर सीखने और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहेगी।











