
इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते वीडियो अपलोड करने वाले के घर सर्चिंग करने पहुंची पुलिस टीम के हाथ लगा तीन करोड़ से अधिक का कैश
साग़र-सागर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इन दिनों पुलिस सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो डालने वाले अपराधियों के अकाउंट को खगाल रही है. इसी तारतम में आज पुलिस ने दो इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार के सहित वीडियो अपलोड करने वाले युवकों के घर हथियार तलाश के करने पहुंची, पुलिस टीम को हथियार तो नहीं मिला ,पर अलमारी में बंद करीब 3 करोड का कैश रखा.
मिला है. जब पुलिस ने युवक से इस अलमारी को खोलने के लिए कहा तो उसने कहा हमारे पास चाबी नहीं है ,पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर अलमारी का ताला तोड़ दिया, जब अलमारी का ताला तोड़ा तो उसमें नोटों से भरे बैग रखे हुए थे.
सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनी आने बताया कि पुलिस इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल पर जितने भी आपराधिक तत्व हैं जिनकी आदत में पड़ा है कहीं पर भी पिस्टल या हथियार लेकर फोटो या वीडियो अपलोड करते हैं, सभी की स्क्रीनिंग की जा रही है इस तारतम में आज दो प्रोफाइल मिली थी, जिनमें पिस्तौल का फोटो था, एक मोती नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई हुई है और एक गोपालगंज में. गोपालगंज थाना में तस्दीक में एक घर मे गए तो पिस्टल के बारे में पूछने पर घर में एक अलमारी बंद मिली, जिसकी चाबी परिजनों के पास नहीं थी परिजनों के समक्ष पंचनामा कार्रवाई करते अलमारी का लॉक खोला गया तो बैग में कुछ पैसे होने की संभावना मिली, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई गवाहों और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ जप्ती की कार्रवाई की गई ,पुलिस ने 3 करोड़ के करीब नगद कैश बरामद किया है, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सौरभ अहिरवार के घर पर कार्रवाई की गई थी, सौरभ अहिरवार एक टैक्सी ड्राइवर है ,इसका एक भाई भी है जो तीन पहिया वाहन चालक है, इन दोनों भाइयों का कहना है कि पैसा जो रखा हुआ है वह इनके एक रिश्तेदार हैं जिन्होंने इनका नाम रमेश अहिरवार बताया है ,उनके द्वारा यह करीब 8 से 9 पहले यहां रखा गया था, जांच की जा रही हैं और कार्रवाई आगे की जाएगी.
वाईट01- अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक सागर











