
हरियाली तीज के उल्लास में बिखरी संस्कृति की हरियाली, विधायक लारिया ने साझा कीं मातृशक्ति संग पर्व की खुशियां
मकरोनिया/16.08.2026
वार्ड क्रमांक 07 में पार्षद श्रीमती सरोज दक्ष द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने मातृशक्ति एवं बहनों के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा करते हुए सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
हरियाली तीज भारतीय संस्कृति में प्रकृति की हरियाली, नारी शक्ति, पारिवारिक सौहार्द और लोक परंपराओं के उल्लास का पर्व है। सावन की फुहारों के बीच मनाया जाने वाला यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव और सामाजिक आत्मीयता का संदेश देता है।
कार्यक्रम में विधायक लारिया ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में स्नेह, संस्कार और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल, पाषर्दगण,एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।











