
यूनाइटेड मेडिकल फोरम ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया
भाग्योदय ट्रस्ट हॉस्पिटल और डॉ सर्वेश जैन के बीच में चल रहे पेमेंट विवाद में दिलचस्प मोड़ तब आया जब डॉ जैन ने यूनाइटेड मेडिकल फोरम के बैनर तले भैंस की पिक्चर के सामने बीन बजाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. रविवार को सुबह दस बजे भाग्योदय हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया.
जैसे भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फर्क नहीं पड़ता वैसे ही ढीठपन भाग्योदय दिखा रहा है.
डा जैन ने कहा कि अब सैंतीस हजार की उनकी जो मांग है उसको वो खत्म करते है और आगे आंदोलन चलता रहेगा जब तक कि दान के पैसे की छोटी छोटी रसीद काटकर ,पैसे के ओरिजिन को छुपाने वाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी की और ट्रस्ट के पैसे को वक्त जरूरत निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग करने वालों के इनकमटैक्स की जांच नहीं हो जाती.उन्होंने कहा कि अब भाग्योदय ट्रस्ट चाहे तो वो सैंतीस हजार रखले और आवश्यता हो तो एक सैंतीस हजार का दान मैं अलग से करने तैयार हूं लेकिन जवाबदेही और पारदर्शिता तो ट्रस्ट के कार्यकलापों में आकर ही रहेगी .
इस विरोध प्रदर्शन के मौके पर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डा संजीव मुखराया ,इंडियन मेडिकल एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉक्टर और मेडिकल टीचर्स उपस्थित थे.
भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जारोलिया , ऋषभ दुबे और सोनू चुटीले अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए











