नाथेश्वर धाम राम सखा आश्रम में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दिया संदेश

नाथेश्वर धाम राम सखा आश्रम में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दिया संदेश
सागर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत श्री नाथेश्वर धाम राम सखा आश्रम, पथारिया बामन बरोदिया कलां, जिला सागर में भक्तों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।  ओमकार जी महाराज ने देशवासियों से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु यानी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ छाया प्रदान करने के साथ मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, वर्षा चक्र को बनाए रखने में सहयोग करते हैं तथा जैव विविधता के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
ओमकार जी महाराज ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं।
आश्रम परिसर में हुए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Leave a Comment

Read More