शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यालय के पास फहराया ध्वज, अनेक स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के आयोजन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यालय के पास फहराया ध्वज, अनेक स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के आयोजन

सागर, 15 अगस्त 2026 / जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेस कार्यालय के निकट सरस्वती वाचनालय के पास वंदे मातरम के पश्चात ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर श्री जाटव ने कहा कि वर्तमान सरकार देश और विपक्षी दलों से डरती है, उनका सम्मान नहीं करती, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। देश की दशा और दिशा बदहाल है। पेपर लीक हो रहे हैं, मंदिरों में चढ़ावे तक की चोरी हो रही है। उज्जैन में सप्तऋषि की प्रतिमाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार करने में भाजपा सरकार पीछे नहीं है। किसान खाद न मिलने एवं कृषि उपकरण महंगे होने से दुखी है।

महेश जाटव ने कहा कि भाजपा दलित, पीड़ित, शोषितों के विरुद्ध एवं संविधान विरोधी कार्यों में लिप्त है।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से सम्मान किया। इससे पूर्व जय स्तंभ पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यालय के पास ध्वजारोहण के उपरांत कांग्रेसजन श्री राम चौक बड़ा बाजार, मछरयाई, अमर शहीद साबूलाल की समाधि, काकागंज एवं मधुकर शाह की समाधि स्थल भी पहुंचे।

साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। वाचन जितेंद्र चौधरी ने किया।

उक्त आयोजन ध्वज रक्षक के रूप में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के मार्गदर्शन में सेवादल के प्रशिक्षित साथियों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

इस आयोजन में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, स्वदेश जैन गुड्डू भैया, संतोष पाण्डेय, बाबू सिंह बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचौरी, प्रदीप पप्पू गुप्ता, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, द्वारका चौधरी, सागर साहू, चक्रेश सिंघई, विजय साहू, भोलेश्वर तिवारी, संदीप सबलोक, चैतन्य कृष्ण पांडेय, कमलेश तिवारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, पार्षद शशि महेश जाटव, रोशनी, वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, शिवशंकर गुड्डू यादव, राहुल चौबे, आनंद हैला, शैलेन्द्र तोमर, अवधेश तोमर, रमाकांत यादव, दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी, फिरदौस कुरैशी, समीर खान, प्रभात जैन, कल्लू पटेल, गंगाराम चौधरी, रजिया खान, साजिद राइन, बाबू मछंदर, पवन पटेल, महेश यादव, राहुल खटीक, श्रीदास रैकवार, आनंद अहिरवार, वैजंती पांडेय, विमला प्रजापति, कुंजी लाल लड़ियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। अनेक स्थानों पर किए गए आयोजनों में स्थानीय लोगों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की मौजूदगी रही।


Leave a Comment

Read More