
भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों का भरोसा, 16 दिनों में 66 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त
12 वर्षों में 16,593 यूनिट रक्त संग्रह, हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची रक्त सेवा
सागर। संकट की घड़ी में रक्त की जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए ‘भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा’ लगातार मदद का भरोसा बन रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस सेवा के माध्यम से महज 16 दिनों में 66 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया।
2 अगस्त से 17 अगस्त 2026 के बीच हेल्पलाइन के माध्यम से प्रतिदिन औसतन चार मरीजों तक रक्त पहुंचाया गया। सागर में उपचार के लिए बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली, राहतगढ़, मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर और दलपतपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों को इसका लाभ मिला।
जरूरत के समय सक्रिय होते हैं रक्तदाता
हेल्पलाइन से जुड़े स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं के त्वरित समन्वय से जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की व्यवस्था की गई। कई मामलों में रक्त उपलब्ध होने के कारण मरीजों का उपचार बिना विलंब के शुरू हो सका। इस पहल ने न केवल मरीजों को राहत दी, बल्कि संकट की स्थिति में उनके परिजनों को भी मानसिक संबल प्रदान किया।
भूपेंद्र सिंह करते हैं नियमित मॉनिटरिंग
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह स्वयं इस सेवा प्रकल्प की नियमित मॉनिटरिंग करते हैं और सहायता के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं। सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
12 वर्षों में 16,593 यूनिट रक्त का संग्रह
भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पिछले 12 वर्षों से रक्तदान एवं रक्त सेवा की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं पिछले दो वर्षों में उनके पुत्र अविराज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रेस नोट के मुताबिक, इन रक्तदान शिविरों एवं ब्लड हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 16,593 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है और लगभग 49,780 जरूरतमंदों तक रक्त सेवा पहुंचाने का दावा किया गया है।
यह पहल केवल रक्त उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को कठिन समय में त्वरित सहयोग और मानसिक संबल देने का माध्यम भी बन रही है। स्वैच्छिक रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों की सहभागिता से रक्तदान को सामाजिक सेवा के रूप में बढ़ावा मिल रहा है।
24 घंटे संपर्क की सुविधा
जरूरतमंद मरीज या उनके परिजन भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
ब्लड हेल्पलाइन: 9228035418
लैंडलाइन: (07582) 262688
भूपेंद्र सिंह मोबाइल: 9425171211
(कॉल, व्हाट्सऐप अथवा एसएमएस के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।)











