गोगाजी महाराज के चल समारोह का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

गोगाजी महाराज के चल समारोह का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत
सागर, 30 अगस्त 2026। श्री देव जाहरवीर गोगाजी महाराज के विशाल चल समारोह का जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन, तीन बत्ती स्थित जिला शहर कांग्रेस कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चल समारोह पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गोगाजी महाराज के निशान का सामूहिक पूजन, भजन-कीर्तन एवं आरती की। इस दौरान शहर की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली की कामना की गई।
महेश जाटव ने कहा कि आज ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे पूरा शहर दीपावली के रंग में रंगा हो। पूरा शहर धर्ममय नजर आ रहा है। गोगाजी महाराज का निशान लोक आस्था, भक्ति और गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है। यह आयोजन गुरु गोरखनाथ और वीर गोगाजी महाराज के मिलन एवं उनकी कृपा की स्मृति से जुड़ा हुआ अनुपम संगम है।
उन्होंने कहा कि भाद्रपद माह में विशेषकर कजरिया तीज के दूसरे दिन वीर गोगाजी जाहरवीर और उनके गुरु गोरखनाथ जी के मिलन को याद किया जाता है। रविवार को शहर के 11 देवालयों से गोगाजी महाराज के निशान निकाले गए।
कार्यक्रम का संचालन नरेश सनकत ने किया, जबकि आभार शैलेश अकेला ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित राम जी दुबे, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रवक्ता कमलेश तिवारी, जितेंद्र रोहण, उपाध्यक्ष आनंद हैला, पार्षद ताहिर खान, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, गोपाल प्रजापति, कल्लू पटेल, दीनदयाल तिवारी, साजिद राइन, तज्जु भाईजान, अरविंद पंथी, कुंजी लाल लड़ियां, महेश यादव, वीरेंद्र महावते, पवन जाटव, मनोज बोहत, अरविंद मछंदर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More