आईटीआई में प्रवेश का अंतिम अवसर, “पहले आओ पहले पाओ” राउंड 5 से 7 सितंबर तक


सागर, 3 सितंबर 2026।
मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए “पहले आओ पहले पाओ” (FCFS) राउंड आयोजित किया जा रहा है।
इस राउंड के तहत संस्थावार एवं व्यवसायवार रिक्त सीटों की जानकारी 4 सितंबर 2026 को प्रवेश पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। वहीं 5 से 7 सितंबर 2026 तक नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग एवं एडिट/सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पात्र अभ्यर्थी अपनी पसंद के किसी एक आईटीआई में किसी एक व्यवसाय के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। सभी रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों के लिए च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य है। च्वाइस लॉक करने के बाद उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को च्वाइस फिलिंग से पहले संबंधित आईटीआई एवं व्यवसाय में उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या जांचने की सलाह दी गई है।
 च्वाइस लॉक के लिए ₹50 का भुगतान
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को ₹50 का भुगतान कर च्वाइस लॉक करना होगा। इसके बाद अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर संबंधित आईटीआई में सभी मूल दस्तावेज एवं दो सेट फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होकर उसी दिन दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान कर प्रवेश स्लिप प्रिंट कर आईटीआई में जमा करना अनिवार्य होगा।
⚠️ प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर अलॉटमेंट निरस्त
यदि अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो संबंधित संस्था द्वारा उसका अलॉटमेंट अगले कार्यदिवस में दोपहर 1 बजे के बाद निरस्त किया जा सकता है। इसके बाद रिक्त सीट पर अन्य आवेदक को प्रवेश दिया जा सकेगा।
क्रमांक : 25/2505/2026
खास बात: आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है, इसलिए 5 से 7 सितंबर के बीच समय पर रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग जरूर करें।

Leave a Comment

Read More