
लाजपतपुरा उपचुनाव में जीत का संकल्प, राजस्व वसूली के ठेके के खिलाफ जनआंदोलन की रणनीति तय
सागर, 03 सितंबर 2026। जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। इसमें लाजपतपुरा वार्ड उपचुनाव और नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली का कार्य निजी ठेकेदार को सौंपने के निर्णय सहित दो प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई।
लाजपतपुरा वार्ड में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गहन मंथन किया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचने पर जोर दिया। प्रत्याशी चयन को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस मजबूत, जुझारू और जनता के बीच सक्रिय रहने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी।
राजस्व वसूली के ठेके का कांग्रेस ने किया विरोध
नगर निगम सागर द्वारा राजस्व वसूली का कार्य निजी ठेकेदार को दिए जाने के निर्णय की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। महेश जाटव ने आरोप लगाया कि “भाजपा जनता को नोट छापकर देने वाली मशीन समझ रही है।” कांग्रेस नेताओं ने इस व्यवस्था को “गुंडा टैक्स” बताते हुए निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की।
महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम द्वारा ऐसे तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं, जबकि नगर विधायक और सागर सांसद इस मामले में “कुंभकर्ण जैसी गहरी नींद में सोए हैं।” उन्होंने कांग्रेस की महिला पार्षद के साथ कथित अभद्रता के मामले में भी भाजपा पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस द्वारा पूर्व में संभागायुक्त को ज्ञापन दिया जा चुका है। यदि राजस्व वसूली का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि लाजपतपुरा वार्ड में कांग्रेस पूर्व से मजबूत रही है और उपचुनाव में पार्टी पूरी एकजुटता के साथ जीत हासिल करेगी। वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने ने आरोप लगाया कि भाजपा निगम को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर इस व्यवस्था को लागू नहीं होने देगी और जनता के हक की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रखेगी।
बैठक को महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण लता सोनी, शिव शंकर गुड्डू यादव, राहुल चौबे, लीलाधर सूर्यवंशी, जितेंद्र रोहण, मार्शल खान, गब्बर पठान, ताहिर खान, राकेश राय, प्रभात जैन, जितेंद्र चौधरी, नौशाद अब्बासी, अलीम तज्जु भाईजान, जाहिद ठेकेदार, फ़िरदौस कुरैशी, शारदा अहिरवार, नीलेश अहिरवार, मजहर खान, अर्चना कनौजिया और अबरार सौदागर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने किया, जबकि आभार सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने व्यक्त किया।
बैठक में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, शरद पुरोहित, सागर साहू, समीर खान, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, वसीम खान, चमन अंसारी, ज्योति मलैया, रजिया खान, आनंद हैला, अरविंद ठाकुर, गोपाल प्रजापति, अजय राजपूत, कल्लू पटेल, प्रशांत सोनी, विनोद कोरी, कुंजी लाल लड़ियां, महेश यादव, पवन जाटव, सुनील पाहवा, नरेश सनकत, अजय लारिया, तारिक कुरैशी, देवेंद्र बाल्मीकि, संजय श्राफ, सन्ना भाईजान, वीरेंद्र महावते, अरविंद मछंदर, वीरु चौधरी, सैय्यद राशिद नवी, उर्मिला अहिरवार, मीरा अहिरवार, गीता कुशवाहा, हरिश्चंद्र सोनवार, महेंद्र दुबे, शेरखान, परख शुक्ला, बिल्ली रजक, तोफीन खान, जीशान खान, टीकाराम दीवान, सुरेश पंजवानी, दुलीचंद सकवार, प्रभात भंडारी, दीनदयाल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











