जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में उत्साहपूर्वक मनाया गया पर्व

सागर, 4 सितंबर 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जन्माष्टमी के अवसर पर परियोजना देवरी के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को राधा-कृष्ण एवं बलराम की वेशभूषा में सजाया गया तथा मटकी फोड़ सहित विभिन्न शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां कराई गईं।

इस अवसर पर हितग्राहियों को विशेष पोषण आहार एवं प्रसादी के रूप में खीर, पूरी एवं सब्जी का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के महत्व के साथ पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय की भी सहभागिता रही।

Leave a Comment

Read More