जिला पंचायत सीईओ श्री गोमे ने जन्माष्टमी पर दयोदय गौशाला एवं कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण

सागर, 4 सितंबर 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शासन के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर  जगदीश कुमार गोमे द्वारा जनपद पंचायत सागर अंतर्गत दयोदय गौशाला, रतौना एवं शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, बड़तूमा का निरीक्षण किया गया।

दयोदय गौशाला, रतौना के भ्रमण के दौरान नरयावली विधायक श्

प्रदीप लारिया भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विधायक श्री लारिया एवं सीईओ जिला पंचायत  गोमे ने गौशाला परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्य में सहभागिता की। उन्होंने गौशाला में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने तथा गौवंश के बेहतर रख-रखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया।

जिला पंचायत सीईओ श्री गोमे ने गौशाला में गौवंश के रख-रखाव, चारा-पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में  गोमे ने शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, बड़तूमा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं से चर्चा के दौरान उनकी आवश्यकताओं को जाना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने, छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Read More