युवा नेता अबिराज सिंह ने बांदरी के सीएम राईज स्कूल के प्रवेशोत्सव का किया शुभारंभ

युवा नेता अबिराज सिंह ने बांदरी के सीएम राईज स्कूल के प्रवेशोत्सव का किया शुभारंभ

बांदरी। युवा नेता अबिराज सिंह ने आज मंगलवार को बांदरी नगर परिषद के सीएम राईज स्कूल का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज से स्कूल चले अभियान शुरू हो गया हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अबिराज सिंह ने कहा कि विद्यालय में आज से नया सत्र आरंभ हुआ है सभी बच्चे रोजाना स्कूल में आये और अच्छे से पढ़ाई करें।

युवा नेता अबिराज सिंह ने कहा कि मैंने अपने जीवन में महाराणा प्रताप जी के बारे में बहुत पढ़ा है। हमने महाराणा प्रताप जी से सीखा है कि मातृभूमि और राष्ट्र भक्ति क्या होती है तो आप भी महाराणा प्रताप जी के बारे में पड़ना। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अबिराज सिंह ने कहा कि आप सभी डॉ. अब्दुल कलाम जी के बारे पढ़ो तो उनसे आपको जीवन की अहमियत सीखने को मिलेगी। अबिराज सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बारे में पढ़ा है कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए ये हमने प्रधानमंत्री जी से सीखा और आपके भूपेन्द्र भैया के बारे में पढ़ा तो उनसे यह सीखा कि में भी अपना पूरा जीवन जन सेवा में ही लगा दूगां। इसलिए में आप सभी से यहीं कहूगां ज्यादा से ज्यादा महापुरूषों के बारे में पढ़े।

उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसी अनेक कठिनाई आएगी जिसमें आप असफल होगें और जब भी में असफल होता हूं तो मैं अटल बिहारी वाजपेयी जी की इन कविताओं को याद जरूर करता हूॅं हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं गीत नया गाता हूं। कविता को कहते हुए अबिराज सिंह ने सभी बच्चों से कहा कि आप सभी अपने जीवन मे एक सपना जरूर देखे और उसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम, नगर परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, बंटी राजपूत, महेश पाराशर, राजा राजपूत, देवेन्द्र मिश्रा, उदयपाल, समर सिंह, नीलेश जैन, पुष्पेन्द्र यादव, रामू चौरसिया, उमेश राय, कुलदीप राय, पुष्पेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-18/06/2024

Leave a Comment

Read More