चलती ऑटो में 5 वि कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, बचने के लिए लगाई छलांग, अस्पताल में इलाज जारी

चलती ऑटो में 5 वि कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, बचने के लिए लगाई छलांग, अस्पताल में इलाज जारी

हाथ-पैर में आई चोटें, ऑटो चालक और आरोपी सवारी पर पॉक्सो एक्ट सहित मामला दर्ज

खुरई। खुरई के पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड पर 12 वर्षीय छात्रा के साथ चलती ऑटो में छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को बचाने के लिए छात्रा को चलती ऑटो से छलांग लगानी पड़ी, जिससे उसके हाथ-पैर में चोटें आईं। पुलिस ने ऑटो चालक और आरोपी सवारी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुभाष वार्ड निवासी ऑटो चालक प्यारे मियां सरकारी स्कूल की छात्रा को प्रतिदिन स्कूल लाने-ले जाने का काम करता है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह छात्रा को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका परिचित महेश यादव निवासी आसोली घाट मिला, जिसे वह सीमेंट की बोरी के साथ ऑटो में बैठाकर ले जाने लगा।

आरोप है कि चलती ऑटो में महेश यादव ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने ऑटो रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई।

बताया गया है कि छात्रा के पिता ने महज दो दिन पहले ही बच्ची के स्कूल आने-जाने के लिए उक्त ऑटो की व्यवस्था की थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर ऑटो चालक प्यारे मियां और आरोपी महेश यादव के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Byte: नरेंद्र सोलंकी, ASP

Leave a Comment

Read More