कांग्रेस पार्टी डॉ.गौर के मान- सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगी

कांग्रेस पार्टी डॉ.गौर के मान- सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगी

शासन / प्रशासन डॉ.गौर के नाम व उनसे जुड़ी चीजों को खत्म करने पर उतारू …………सुरेन्द्र चौधरी

सागर / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शासन / प्रशासन पर डॉ.सर हरिसिंग गौर के नाम व उनसे जुड़ी चीजों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहां है कि बुंदेलखंड क्षेत्र की चिंता कर आजादी के पहले अपनी जीवनभर की जमांपूजी से सागर विश्वविद्यालय की सौगात देने वाले डाॅ.गौर को भारत रत्न देने की मांग लगातार की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर शासन / प्रशासन डाॅ. गौर का अपमान करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि सागर शहर में स्थापित डाॅ गौर के नाम और यादों से जुडी चीजों को एक एक करके खत्म किया जा रहा है।पिछले कुछ सालों में सागर शहर में अलग-अलग स्थानों से डॉ. गौर का नाम गायब होता जा रहा है। पहले परकोटा वन-वे के पास गौर टॉवर था, जिसे वॉच टॉवर के नाम से भी जानते थे। इसको करीब पांच साल पहले मार्ग बाधित होने का हवाला देकर जमींदोज कर दिया।डिग्री काॅलेज के सामने स्थित डॉ. हरिसिंह गौर पार्क को भी हटा दिया गया और अब डॉ. सर हरि सिंग गौर के नाम से संचालित बस स्टैण्ड को बन्द कर दिया गया साथ ही सिविल लाइन चौराहे से 21 साल पहले लगी डॉ. गौर की प्रतिमा को रातोंरात शिफ्ट कर दिया गया है जिसें कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और डॉ.गौर के मान- सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जावेंगी।

Leave a Comment

Read More