आपात काल की बरसी पर आज भाजपा करेगी लोकतंत्र प्रहरीयों (मीसाबंदी) का सम्मान

आपात काल की बरसी पर आज भाजपा करेगी लोकतंत्र प्रहरीयों (मीसाबंदी) का सम्मान

आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी होंगे शामिल

सागर। स्वतंत्र भारत में तत्कालिक कांग्रेस सरकार द्वारा लगाएं गए आपातकाल की बरसी पर आज 25 जून को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपात काल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु सर्वस्व न्यौछावर कर अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी लोकतंत्र प्रहरी (मीसा बंदियों) व उनके परिवार जनों का सम्मान किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 25 जून दिन मंगलवार को प्रातः 11:30 से धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी,शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने लोकतंत्र प्रहरी (मीसा बंदियों) व उनके परिवार जनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More